AM अबतक न्यूज़
गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 7 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. इनमें एक 81 साल का वृद्ध भी शामिल है. गौतमबुद्ध नगर में अब तक कोरोना के 3561 सैंपल लिए जा चुके हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के एक्टिव मामले अब कम होने लगे हैं. यहां कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर सिर्फ 50 रह गई है. गुरुवार को गौतम बुद्धनगर में कोरोना से संक्रमित सिर्फ एक मामला ही सामने आया है. गुरुवार को 112 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें से सिर्फ एक 27 साल की महिला ही संक्रमित पाई गई.
महिला सेक्टर 121 की रहने वाली है. नोएडा में जिस तरह की सख्ती है, उसे देखकर लगता है कि लॉकडाउन 3 मई के बाद भी जारी रह सकता है. नोएडा में अब तक कुल 138 कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं, जिनमें से 88 लोग अब तक ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. इस तरह अब नोएडा में कोरोना के कुल 50 एक्टिव मामले बचे हैं.

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद