नयी दिल्ली – देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया। उसी सख्ती से लाकडाउन पूरे देश में जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. आप सभी देशवासियों की तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है. उन्होंने कहा- जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था. भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे, तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया.