Top News

क्या कहेंगे PM मोदी…संबोधन से पहले लग रहे तरह-तरह के कयास….हो सकता है कुछ बड़ा ऐलान…क्या लॉकडाउन बढ़ेगा या…पढ़े पूरी खबर - अबतक न्यूज से



नई दिल्ली। देश में 21 दिनों का लॉकडाउन मंगलवार को खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ही सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। क्या लॉकडाउन बढ़ेगा या खत्म होगा इसे लेकर अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री और क्या बोलेंगे, कुछ बड़ा ऐलान होगा क्या? अगर लॉकडाउन बढ़ता है तो उसमें किस तरह के बदलाव हो सकते हैं। ऐसे कई बाते हैं जो लोगों के जेहर पर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी, उसी के बाद संकेत मिलने लगे थे कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। इस बैठक के बाद कई राज्यों ने ऐसा कर भी दिया, लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन पर फैसला प्रधानमंत्री को ही करना है।

पहले लॉकडाउन से अलग होगा लॉकडाउन-2?

इस प्रकार के संकेत दिए जा रहे हैं कि 15 अप्रैल से अगर दूसरा लॉकडाउन शुरू होता है, तो वह पहले लॉकडाउन से कुछ अलग होगा। इस बार सरकार कुछ क्षेत्रों को राहत दे सकती है, ताकि अर्थव्यवस्था और सामान्य जीवन पटरी पर चलता रहे। इनमें कुछ उद्योग, किसान और मजदूरों को राहत मिलना संभव है।

दूसरे लॉकडाउन में इन क्षेत्रों में राहत संभव?
बैसाखी के त्योहार के बाद फसल काटने की प्रक्रिया शुरू होगी, ऐसे में मजदूरों को कृषि गतिविधियों तक पहुंचाने के कुछ विशेष ट्रेन/बस चलाई जा सकती हैं। जब पहले लॉकडाउन का ऐलान हुआ था तब कई मजदूर कुछ राज्यों में फंस गए थे।

सरकार की ओर से अबतक कोरोना संकट के बीच एक बार राहत पैकेज का ऐलान किया जा चुका है, लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिहाड़ी मजदूरों के लिए कुछ विशेष ऐलान हो सकते हैं।

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरूरी सामानों के निर्माण से जुड़े कुछ और उद्योगों को छूट दी जा सकती है। हालांकि, यहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

जान भी और जहान भी…

कोरोना वायरस महामारी के संकट को लेकर जब प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन का ऐलान किया था, तब उन्होंने जान है और जहान है की बात की थी। इसके जरिए लोगों को घर में रहने की अपील की थी, लेकिन बीते दिनों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम की ओर से नया नारा दिया गया जान भी और जहान भी, जिसने संकेत दिए कि कुछ सेक्टरों में छूट संभव है।

कई राज्यों ने सशर्त दी हैं राहत

गौरतलब है कि कई राज्यों ने प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में अब 30 अप्रैल तक लॉकडाउन होगा। लेकिन, यहां इस बार कुछ छूट दी जा रही हैं खासकर किसान मजदूरों के लिए।

उत्तर प्रदेश में भी राज्य सरकार ने सड़क निर्माण के काम को शुरू करने को कह दिया है, जहां कम मजदूरों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume