कोरबा जिले में करोना वायरस की संक्रमण से रोकथाम हेतु दिनांक 13, 04, 2020 दिन सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में लॉक डाउन किया गया था किंतु आम नागरिकों द्वारा करोना वायरस की संक्रमण को हल्के में लेते हुए लॉक डाउन होने पर भी बेवजह शहर के सड़कों पर घूमते नजर आए जिसके कारण पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना (भा•पु•से•) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण (भा•पु•से•) के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी यातायात श्री श्याम सिदार एवं यातायात स्टॉप के द्वारा शहर में अनावश्यक घूम रहे 41 विभिन्न वाहनों के चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठने वाले एक वाहन चालक से ₹200 बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 9 वाहन चालकों से 5200रु मौके पर वाहन का कागजात पेश नहीं करने वाले 12 वाहन चालकों से 2400रु बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों से ₹600 बिना नंबर लिखा वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों से ₹400 बिना बीमा वाले 5 वाहन चालकों से ₹2100 काली फिल्म वाले तीन वाहन चालकों से ₹6000 सायरन हूटर लगाकर वाहन चलाने वाले एक वाहन चालक से ₹2000 एवं बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले 5 वाहन चालकों से ₹2200 कुल 41 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹21100 शमन शुल्क वसूल किया गया
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद