Top News

गंगा जी के बाद सरयू नदी में डूबेएक परिवार के छह लोग, 18 वर्षीय बेटी की तलाश में गोताखोर, लॉक डाउन तोड़ नदी में नहाने की ज़िद साबित हो रही है जानलेवा- पढ़े पूरी खबर AM अबतक न्यूज पर


लखनऊ / लखनऊ के अंबेडकरनगर स्थित जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में बहने वाली सरयू नदी में रविवार को एक ही परिवार के कई लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। सरयू नदी के गोवर्धनपुर घाट के पास एक परिवार के ये सभी सदस्य नहाने के लिए गए थे। वे लॉक डाउन तोड़ यहाँ पहुंचे थे | 


स्नान के दौरान पूरा परिवार मस्ती में नदी की तेज धारा की ओर बढ़ गया | लेकिन देखते ही देखते सभी पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इन्हे बचाया | इस दौरान दंपती समेत पांच सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इस दंपती की 18 वर्षीय बेटी काजल पानी के तेज बहाव में बह गई | गोताखोर उसकी तलाश कर रहे है। इसके पूर्व भदोही में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गंगा जी में जल समाधि हो गई थी |

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume