शत्रुघ्न पटेल की खबर
*ढेलवाडीह:-* कटघोरा विकासखंड से लगे 8 किलोमीटर स्थित ग्राम पंचायत ढेलवाडीह के भारतीय स्टेट बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह उल्लंघन हो रहा है।
शासन के जारी आदेश के अनुसार से राशन शाॅप व बैंको में सोशल डिस्टेंसिंग में रहने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के द्वारा इन विपरीत परिस्थिति में महिलो के जनधन खाते में पांच सौ व उज्ज्वला योजना खाते में 834 रूपये खाते में राशि जमा कि गई है।
जिस राशि की अहरण करने के लिये सौकड़ो खाताधारक भारतीय स्टेट बैंक ढेलवाडीह पहुंच रहे है।
महामारी कोरोना वायरस की बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लाॅकडाॅउन कर धारा 144 लागू कर दी गई है।
लेकिन ढेलवाडीह भारतीय स्टेट बैंक में पूरी तरह लाॅकडाॅउन का धज्जिया उड़ाई जा रही है।
ढेलवडीह से लगे कटघोरा में 20 से ज्यादा कोरोना मरीज मिलने के बाद भी भारतीय स्टेट बैंक ढेलवाडीह प्रबंधन अभी तक अलर्ट नहीं हुई है।
प्रशासन भी ऐसे लोगो के प्रति कार्यवाही न करने उदासीनता नजर आ रही है।ढेलवडीह बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है
AMअबतक
0
Tags
कोरबा न्यूज़
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद