रायपुर। राज्य में स्कूल 01 जुलाई से खुलेगा अथवा नहीं इस बात को लेकर जारी संशय अब खत्म हो गया है। बताया जाता है कि 01 जुलाई से स्कूल नहीं खुलेगा।
इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि 30 जून तक देशभर में लॉकडाउन है। वहीं राज्य के अधिकतर स्कूलों को क्वारंटाईन सेंटर बनाया गया है, जहां सैकड़ों प्रवासियों को क्वारंटाईन किया गया है। ऐसे में किसी भी स्थिति में 01 जुलाई से स्कूल खोला जाना संभव नहीं है। इस बात को स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी जानते हैं कि स्कूल खोलना एक बड़े और गंभीर खतरे को आमंत्रित करना होगा। लिहाजा विभाग के वरिष्ठ अफसर भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि 01 जुलाई से स्कूल खोला जाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं होगा। दूसरी ओर सकूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने पहले ही यह कह दिया कि इस माह के अंतिम सप्ताह में परिस्थितियों का आंकलन किया जाएगा और इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि महीनों से बंद स्कूलों में फिलहाल प्रवासियों को क्वारंटाईन किया गया है। जब तक स्कूलों की बेहतर साफ-सफाई और सेनेटाईज नहीं किया जाता कक्षाएं संचालित करना खतरे से खाली नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद