AM अबतक न्यूज़
दिल्ली बीजेपी का नया-नया जिम्मा संभालने वाले प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आदेश गुप्ता लॉकडाउन के बीच राजघाट पर दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ी स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी के सभी विधायक भी मौजूद थे. पुलिस ने आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया है और उन्हें राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन लेकर गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने पार्टी के दूसरे नेताओं को भी हिरासत में लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता केजरीवाल सरकार के उस फैसले के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सरकार के तहत आने वाले अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल में सिर्फ दिल्ली के मरीजों का इलाज कराने का फैसला किया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ये फैसला लिया है. इसी के साथ सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर एक बार फिर से खोल दिए जाएंगें.

Delhi: Adesh Kumar Gupta Delhi BJP Chief and other party leaders detained by police, as they were holding a protest against Delhi Govt over its decision that hospitals in the national capital will be available for the people of Delhi only.
66 people are talking about this
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने पार्टी के दूसरे नेताओं को भी हिरासत में लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता केजरीवाल सरकार के उस फैसले के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे थे जिसमें केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सरकार के तहत आने वाले अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल में सिर्फ दिल्ली के मरीजों का इलाज कराने का फैसला किया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ये फैसला लिया है. इसी के साथ सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर एक बार फिर से खोल दिए जाएंगें.

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद