Top News

देश में आज से अनलॉक वन का दूसरा फेज़ धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट खोले जाएंगे कई नियमों का पालन करना जरूरी नियम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़



भारत में कोरोना वायरस का कहर तेज़ी से बढ़ रहा है और अब रोज़ाना औसतन दस हज़ार नए मामले सामने आ रहे हैं. इस सभी के बीच आज से देश में अनलॉक वन के दूसरे फेज़ की शुरुआत हो रही है. 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज़ आज से खुल रहा है. सोमवार से देश में धार्मिक स्थल,  रेस्टोरेंट और मॉल खुलने की इजाजत होगी, लेकिन कई तरह की पाबंदियां होंगी.।





धार्मिक स्थल में प्रवेश के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होगा...
• एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी
• मास्क
• सैनिटाइज़र
• आरोग्य सेतु ऐप
• साबुन से हाथ धोने का इंतजाम
• जूते-चप्पल गाड़ी में ही उतारने होंगे.
• प्रार्थना/इबादत के लिए घर से चटाई लाएं.
• मूर्ति-किताब छूने पर मनाही, प्रसाद भी नहीं मिलेगा.
• भजन-कीर्तन का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा.




रेस्टोरेंट या होटल में किस तरह के नियम लागू होंगे...
• मास्क
• सैनिटाइज़र
• आरोग्य सेतु ऐप
• साबुन से हाथ धोने का इंतजाम
• 50 फीसदी की सीटिंग कैपिसेटी
• डिस्पोज़ेबल मेन्यू और नैपकिन का इस्तेमाल
• हर इस्तेमाल के बाद टेबल को सैनिटाइज करना
• ऑर्डर और पेमेंट ऑनलाइन करने पर ज़ोर
• एलिवेटर पर सीमित ही लोग चढ़ पाएंगे.
• पार्किंग में गाड़ियों को सैनिटाइज़ करना जरूरी.
मॉल में शॉपिंग करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें...
• एक दुकान पर एक वक्त में पांच ग्राहकों को मंजूरी
• लिफ्ट और एस्केलेटर्स में सीमित लोगों की एंट्री
• फूड कोर्ट में आधी ही सीटें भरी जाएंगी.
• मल्टीप्लेक्स या किड्स प्ले एरिया बंद रहेंगे.
• शोरूम में चेंजिंग एरिया अभी भी बंद ही रहेगा


हालांकि, ऐसा नहीं है कि आज से देश के हर हिस्से में मंदिर खुल रहे हैं. कुछ राज्यों और संस्थाओं ने अभी धार्मिक स्थान ना खोलना ही बेहतर समझा है. जम्मू का माता वैष्णो देवी मंदिर अभी बंद रहेगा, इसके अलावा हरियाणा का पंचकूला मंदिर भी नहीं खुलेगा. महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा और ओडिशा में 30 जून तक सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे.

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume