AM अबतक न्यूज़
भारत-चीन के सैन्य कमांडरों की शनिवार को हुई बातचीत को लेकर विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि दोनों देश सीमा पर गतिरोध दूर करने और सीमा क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने के लिए सैन्य एवं राजनयिक संवाद जारी रखेंगे। वहीं, दोनों पक्ष सीमा मसले के शांतिपूर्ण समाधान पर भी सहमत हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि उक्त मुद्दे के जल्द समाधान से दोनों देशों के बीच संबंधों का और अधिक विकास होगा। बयान के अनुसार, दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों और नेताओं के बीच बनी सहमति को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर राजी हैं। नेताओं के बीच सहमति बनी थी कि भारत-चीन सीमा क्षेत्र में अमन-चैन द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए आवश्यक है। भारत चीन राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर रिश्तों के विकास पर सहमति बनी है।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद