Top News

अमित शाह आज बिहार में करेंगे वर्चुअल रैली राबड़ी समेत अन्य RJD नेताओं ने जताया विरोध

AM अबतक न्यूज़




बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में वर्चुअल रैली करने वाले हैं. माना जा रहा है कि इस वर्चुअल रैली के साथ ही चुनावी अभियान की शुरूआत हो जाएगी. ऐसे में विपक्षी दल कहां चुप रहने वाले हैं. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बीजेपी की वर्चुअल रैली के खिलाफ पटना स्थित अपने आवास 10 सर्कुलर रोड पर थाली पीटकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके साथ दोनों बेटे तेजस्वी-तेजप्रताप और RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज के दिन को गरीब अधिकार दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है.

Patna: RJD leaders Rabri Devi, Tejashwi Yadav and Tej Pratap Yadav clang utensils to protest against Home Minister Amit Shah's virtual rally to be held today and over the situation of migrant workers.
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter


261 people are talking about this



तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील की थी कि वे अमित शाह की डिजिटल रैली के विरोध में थाली पीटें. अमित शाह की इस डिजिटल रैली से पहले पटना में जेडीयू की तरफ से कई सारे पोस्टर लगाए गए हैं, जहां पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जरिए तेजस्वी यादव पर हमला बोला गया है. पटना में लगे इस पोस्टर में लालू प्रसाद के साथ-साथ आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और विधायक राजबल्लभ यादव को भी दिखाया गया है.
बिहार में बीजेपी की चुनावी तैयारी शुरू
इस पोस्टर में दिखाया गया है कि किस तरीके से जेल में बंद लालू प्रसाद, शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव आज गरीब अधिकार दिवस के मौके पर थाली बजा रहे हैं. पोस्टर पर लिखा हुआ है “कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली”.
यह तीनों नेता फिलहाल जेल में बंद हैं. लालू एक तरफ जहां रांची के जेल में बंद हैं. वहीं दूसरी तरफ शहाबुद्दीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में है. बलात्कार के आरोप में राजबल्लभ यादव भी जेल में बंद हैं.
बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में एक डिजिटल रैली करेंगे. इस रैली को 'बिहार जनसंवाद रैली' नाम दिया गया है. वर्चुअल रैली के जरिए वह पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और चुनावी बिगुल फूंकेंगे. बताया जा रहा है कि इस डिजिटल रैली से करीब 12 लाख लोग जुड़ेंगे.

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume