Top News

अरदा क्षेत्र में झामझम बारिश के साथ झामझम लग रही है रोपा

AM अबतक न्यूज़

दिनेश आदिले की खबर
अरदा सहित ग्रामीण आंचलो में किसानो इन दिनो खेतो में व्यस्त है, इस साल अच्छी बारिश से किसानो की चहरे में मुस्कान छायी हुई है।
अरदा व आसपास के गांवों में  रोपाई-बुआई अब शुरू हो गया है। बरसात का इंतजार कर रहा क्षेत्र का किसान खेत पर दिखाई पड़ रहा है। मानसून की मेहरबानी से कई गांव पर धान की रोपाई होती दिखाई दी। यह स्थिति हल्की बरसात वाले क्षेत्र में भी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि मानसून आ चुका है। ऐसे में अब रोपाई का काम चालू हो चुका है। धान की रोपाई जून के आखिर सप्ताह से अगस्त तक होती है। बरसात न होने की वजह से नामुराद हो रहा किसान इधर कुछ दिन से बादलों से ढक रहे आसमान संग छूट रहीं बरसात की बूंदों से उम्मीदशुदा नजर आ रहा है। यही वजह रही कि क्षेत्र में खास बरसात न होने के बावजूद तमाम खेतों पर धान की रोपाई का काम चालू हो गया। गांवों के खेतों पर रोपाई करने वाले मजदूरों के झुंड नजर आए। किसानो का कहना है कि मानसून की आहट मिल चुकी है, जिससे बाद उन्होंने धान की रोपाई चालू करा दी है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume