Top News

सरस्वती सायकल योजना के तहत अरदा स्कूल में 57 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरण किया गया।

AM अबतक न्यूज़
दिनेश आदिले की खबर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरदा में छात्रा को सरस्वती सायकल योजना के तहत निशुल्क वितरण कि गई। जिसमें शास उच्च माध्यमिक विद्यालय अरदा में सत्र 2019-20 कक्षा 9वी में अध्ययनरत 57 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरण कि गई।
शाला विकास समिति अध्यक्ष सजन सिंह कंवर ने बताया कि शासन अच्छी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। खासकर बच्चियो के लिए बच्चियाँ पढ़ेगी तो विकास गढ़ेंगी। शासन की मंशा है कि स्कूल दूर दराज होने के कारण कोई भी छात्रा पढ़ाई से वंचित न होने पाए इसके लिये सायकल के रूप मे उन्हे साधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

शाउमा विद्यालय अरदा प्राचार्य डी.एल.बिंझवार ने कहा कि 9वीं कक्षा की 57;छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरण कि गई है। ग्राम पंचायत अरदा के सरपंच श्रवण कुमार तंवर, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष सजन सिंह कंवर ,बच्चों के पालकगण एवम शाला के प्राचार्य श्री डी. एल. बिंझवार,व्याख्याता एम .एस. कंवर ,पी. पटेल,अमृत भार्गव, सरिता महंत  की उपस्थिति में वितरण किया गया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume