Top News

अनुपयोगी सामग्री नीलामी के लिए 20 अगस्त तक लिए जाएंगे निविदा प्रस्ताव24 अगस्त तक राशि जमा कर उठाना होगी सामाग्री

अनुपयोगी सामग्री नीलामी के लिए 20 अगस्त तक लिए जाएंगे निविदा प्रस्ताव
24 अगस्त तक राशि जमा कर उठाना होगी सामाग्री
कलेक्टर कार्यालय में रखी लगभग 14 प्रकार की अनुपयोगी स्कै्रप सामग्रियों की नीलामी के लिए 20 अगस्त 2020 को दोपहर तीन बजे तक निविदा प्रस्ताव लिए जाएंगे। स्कै्रप खरीदने के इच्छुक व्यक्ति या संस्था कलेक्टर कार्यालय की नाजिर शाखा में दोपहर तीन बजे तक अपने प्रस्ताव जमा कर सकते हेैं। निविदा प्रपत्र 19 अगस्त तक कलेक्ट्रेट की नाजिर शाखा में एक सौ रूपए शुल्क जमा कर प्राप्त किए जा सकते है। सभी निविदाऐं 20 अगस्त को चार बजे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 12 में खोली जाएंगी। निविदाकार को सुरक्षा निधि के रूप में तीन हजार रूपए का डिमांड ड्राफ्ट भी प्रस्ताव के साथ लगाना होगा। सफल निविदाकार द्वारा संबंधित स्कै्रप की राशि जमा कर 24 अगस्त तक पूरी सामग्री उठानी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय के नाजिर शाखा में संबंधित लिपिक से सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume