Top News

टिकटॉक की भारत में वापसी की तैयारी, अंबानी इसे खरीदने पर कर रहे विचार।पढ़े पूरी खबर AM अबतक न्यूज

युवाओं में बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग ऐप टिकटॉक की भारत में वापसी होने की तैयारी हो रही है।  सबसे देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी इसे खरीदने पर विचार कर रहे हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच बातचीत जारी है। 

PunjabKesari

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच बातचीत बेहद शुरुआती दौर में है। दोनों कंपनियां अभी किसी भी सौदे पर नहीं पहुंची हैं। खबर यह भी है कि टिकटॉक के सीईओ केविन मेयर ने रिलायंस के टॉप अधिकारियों से मुलाकात की है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया था। भारत में TikTok के बैन होने के बाद से इस ऐप की स्थिति काफी बिगड़ती नजर आ रही है। हालत यह हो गए है कि कई और देश भी इस पर बैन लगाने पर विचार कर रहे हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले Microsoft कंपनी द्वारा TikTok को खरीदने की खबर सामने आई थी हालांकि, Microsoft भी एक अमेरिकी कंपनी है जिसके चलते कई विवाद खड़े हो गए थे। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में TikTok ऐप को बैन करने की बात कही थी। ऐसे में TikTok के सामने सभी रास्ते बंद होते दिखाई दे रहे हैं।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume