Top News

अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता संगठन के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रघुनन्दन सिंह ठाकुर से खास बातचीत




अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता संगठन के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रघुनन्दन सिंह ठाकुर से खास बातचीत
कोरबा जिले के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रघुनन्दन सिंह ठाकुर  ,अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता संगठन (भारत) से विशेष चर्चा  से जानकारी मिली है कि उनका संगठन भारत के सभी जिलों में अपनी इकाई गठित कर जिले के अधिवक्ताओं की हितों के लिए सक्रियता पूर्ण कार्य करेगी, श्री ठाकुर जी ने बताया है कि अभी संगठन से उन्हें कोरबा जिले में इकाई गठित करने का भी कार्यभार प्रदाय किया है ,साथ ही साथ  ठाकुर अधिवक्ता जिले के अधिवक्ताओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से आर्थिक अनुदान की मांग की है जिसकी प्रतिलिपि कोरबा सांसद महोदया एवम मुख्य सचिव (छ. ग.) शासन को प्रेषित किये है।

वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान कोरबा जिले के अधिवक्ताओ के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है,आने वाले समय में भी अधिवक्ताओं को कोर्ट बंदी की समस्या से जूझना पड़ सकता है,जिले में लगभग 1000 अधिवक्ता है जिनमें से अधिकांश अधिवक्ताओं  की आमदनी का एक मात्र साधन अधिवक्ता व्यवसाय है,जिसकी आमदनी  से अधिवक्ता अपने परिवार का पालन पोषण करते है,परंतु राज्य सरकार का इस ओर ध्यानाकर्षण दिलाया जाना अतिआवश्यक है चुकीं महामारी के इस समयावधि में राज्य शासन की ओर से अधिवक्ताओ के हित में कोई भी योजना लागू नही किया गया।
   अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता संगठन (भारत) के जिला उपाध्यक्ष रघुनन्दन सिंह ठाकुर की ओर से माननीय मुख्य मंत्री महोदय से जिले के अधिवक्ताओं के लिए राहत पैकेज के रूप में न्यूनतम 10,000/- प्रतिमाह प्रति अधिवक्ता के लिए पत्र के माध्यम से मांग किया गया है।।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume