Top News

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोझी में गोबर चोरी का हुआ था शिकायत, जांच करने पर पता लगा कि महिलाओं ने ही कहा- लिपाई करने पड़ोसन ले गई थी गोबर।पढ़े पूरी खबर AM अबतक न्यूज

छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी का खुलासा: शिकायत करने वाली महिलाओं ने ही कहा- लिपाई करने पड़ोसन ले गई थी गोबर
साबिर अंसारी
AM अबतक न्यूज

मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोझी में 2 महिला हितग्राही के घर से गोबर चोरी होने के मामले में जांच कराई गई। इसमें हितग्राही के कुछ परिचित द्वारा बिना बताए लिपाई करने गोबर ले जाने का उल्लेख किया गया था।


कोरिया जिले के मनेंंद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रोझी में गोठान निर्माण कराने के बाद संचालन समिति गठित कर गोधन न्याय योजना के तहत पंजीकृत किसानों से रोजाना सुबह 9-12 बजे तक गोबर खरीदी करने जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम रोझी में 3 अगस्त की सुबह हितग्राही फूलमति पति लल्ला व रिचबुदिया पति सेमलाल ने गोठान पहुंचकर गोबर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

गोबर चोरी की यह घटना 2 अगस्त की रात हुई थी और शनिवार को मामला सामने आया। मामले में गोठान समिति अध्यक्ष शिव नारायण केवट व विक्रेता के माध्यम से गांव में पूछताछ कर पतासाजी की गई।

इस दौरान गोठान समिति को पता चला कि महिला हितग्राही के परिचित व पड़ोसी बिना बताए कुछ मात्रा में गोबर ले गई थीं। मामले में गोठान समिति ने अपना प्रतिवेदन जनपद कार्यालय मनेंद्रगढ़ को सौंप दी है। हालांकि प्रतिवेदन में गोबर की मात्रा का उल्लेख नहीं किया गया है।

मनेंद्रगढ़

 फूलमति ने चोरी के दूसरे दिन 12 किलो गोबर बेचा
गोठान समिति के रिकॉर्ड के अनुसार महिला हितग्राही फूलमति गोबर चोरी होने की घटना के अगले दिन 3 अगस्त को सबसे कम मात्रा 12 किलो गोबर बेचा था। इससे पहले महिला 16 किलो तक गोबर बेचती थी।

मामले में ग्राम पंचायत सचिव त्रिभुवन नारायण सिंह, गोठान समिति अध्यक्ष शिवनारायन केवट का कहना है कि घटना के दूसरे दिन 3 अगस्त को दोनों महिलाओं ने ग्रामीणों की मौजूदगी में गोबर चोरी होने की बात कही थी।

अब यह बात सामने आ रही है कि उनकी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति अपने घर लिपाई करने गोबर ले गए थे। वहीं हितग्राही रिचबुदिया का कहना है कि गोबर चोरी होने की बात आपस में मजाक-मजाक में कही गई थी। फिलहाल पहले गोबर चोरी की शिकायत करने और बाद में मुकरने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है।


जनपद सीइओ के प्रतिवेदन में यह उल्लेख
- ग्राम पंचायत रोझी में दो पंजीकृत गोबर विक्रेता फूलमति व रिचबुदिया ने अपने घर से ३ जुलाई को कुछ मात्रा में गोबर चोरी की आशंका जताई थी।
-गोठान समिति अध्यक्ष शिव नारायण केवट व विक्रेता टीम के माध्यम से पता करने पर उनके परिचित कुछ लोग गोबर लिपने ले जाने की जानकारी मिली।
-फूलमति ने 1 अगस्त तक 250 किलो व रिचबुदिया ने 58 किलो 500 ग्राम गोबर बिक्री कर चुकी हैं। जिनका ऑनलाइन भुगतान हो चुका है।


महिलाओं ने गोबर चोरी की कही थी बात
घटना के दूसरे दिन 3अगस्त को दोनों महिलाएं ग्रामीणों की मौजूदगी में गोबर चोरी होने की बात कही थी, लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि उनकी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति अपने घर लिपाई करने गोबर ले गए थे।
शिवनारायन केवट, अध्यक्ष गोठान समिति रोझी

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume