शादी का झांसा देकर लगातार दो वर्षों से करता रहा दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना लोरमी में आज दिनांक24/8/2020 को पिता अपने पिता के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजकुमार बंजारे 30 वर्ष साकिन अखबार थाना लोरमी विगत 2 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहा पीड़िता द्वारा शादी करने की बात करने पर शादी करने से इनकार करते रहा आरोपी के द्वारा लगातार पीड़िता का शोषण किया जा रहा था पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी गई आरोपी ने पीड़िता के पिता को शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया आरोपी राजकुमार के धोखेबाजी से तंग आकर प्रार्थी द्वारा आज दिनांक 24/8/2020 को अपने पिता के साथ थाना आकर प्रथम सूचना दर्ज कराई पत्र क्रमांक 484/2020 धारा 376 भा द वि का अपराध दर्ज कर आरोपी राजकुमार बंजारे उम्र 30 वर्ष साकिन अखबार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी केसर पराग ने अविलंब सूचना दिए जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली अरविंद कुजूर के कुशल मार्ग निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय लोरमी सीडी तिर्की एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी अब्दुल कादिर खान के मार्गदर्शन पर मामले की गंभीरता को समझ कर तत्काल पुलिस टीम थाना लोरमी से रवाना किया गया आरोपी राजकुमार बंजारे पुलिस टीम को देखकर ग्राम अखबार में यहां वहां लुकाछिपी कर रहा था जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए सक्रियता से आरोपी राजकुमार को मौके पर धर दबोचा और पुलिस हिरासत में लेकर थाना लाया गया मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जा पर जमानत के अभाव में आरोपी राजकुमार को जेल दाखिल होना पड़ा
टीम के सदस्य रहे
नवागंतुक लोरमी थाना प्रभारी केसर पराग
उप निरीक्षक महासिंह ध्रुवे सहायक उपनिरीक्षक चितगोविंद दुबे आरक्षक यशवंत डाहिरे अरुण साहू भाई राम साहू इन सभी की भूमिका सराहनीय रही
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद