Top News

गुमिया स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के घर-घर जाकर किया राशन सामग्री का वितरण

AM अबतक न्यूज़


 कमलेश पालिया की खबर

 कनकी :- विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुमिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए पिछले कई महीनों से स्कूल के पट बंद रहने से मध्यान्ह भोजन का संचालन नही हो पा रहा है। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे मध्यान्ह भोजन से वंचित न रहे इसलिए सभी विद्यालयों द्वारा बच्चों के घर-घर जाकर सुखा राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर गुमिया स्कूल के प्रधान पाठक सहित सभी शिक्षकों ने गांव में जाकर छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत चांवल, दाल, आचार, पापड़ आदि का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बच्चों के पालक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume