Top News

तरदा स्कूल की शिक्षिका ने अपने जन्मदिन पर किया मास्क का वितरण

AM अबतक न्यूज़

वृच्छा कबहु न फल भखै, नदी न संचे नीर।

परमार्थ के कराने, साधुन धरा शरीर।।

 

 कमलेश पालिया की खबर

कनकी :- भारतीय संस्कृति ने सदैव मानव कल्याण पर जोर दिया है। परोपकार से आत्मा को जो संतोष प्राप्त होता है, वह कितना भी धन खर्च करने पर खरीदा नहीं जा सकता। यदि हम परोपकार की प्रवृति को अपनाए तो विश्व में व्याप्त समस्त मानव जाति की सेवा कर सकते हैं।  जिसके मद्देनजर विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पटेलपारा तरदा में पदस्थ श्रीमती ममता पाण्डेय (सहायक शिक्षक एल बी ) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं और गांव के लोगों को मास्क बांटकर समाज के लिए अपनी अच्छी सोच रखते हुए अपने सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों के लिए मोहल्ला स्कूल संचालित करने पर बच्चों के पास मास्क नही रहता जिसके कारण कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिवस पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं सहित ग्रामवासियों को उपहार के रूप में मास्क का वितरण किया।शिक्षिका ने गांव के मुहल्लों में जाकर कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों को सैनिटाइजर और मास्क के बारे में बताया । ग्रामीण अंचल की समस्या को ध्यान में रखते हुए हमेशा की तरह समाज कल्याण में अग्रणी रहने वाली शिक्षिका ने गांव के लोगों और बच्चों को 300नग मास्क बांटने का निर्णय लिया और पूरा किया।विकासखंड करतला के संकुल कथरीमाल अंतर्गत प्राथमिक शाला पटेल पारा तरदा के 03 मुहल्ले परसाभांठा, इंदलभाठा एवं जंगलपारा के बच्चों को मास्क का वितरण किया गया। उनके इस कार्य को ग्रामीण लखन सहित बच्चों के पालकों एवं ग्रामवासियों ने सराहनीय कार्य बताया। वहीं विकासखंड करतला के खंड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांण्डेय, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री शीतल अग्रवाल, बीआरसी अजय तिवारी सहित कथरीमाल संकुल समन्वयक ‌श्री राजेंद्र राजवाड़े‌ ने काफी प्रशंसा की और आगे ऐसा ही अच्छा काम करने की शुभकामनाएं दी।


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume