Top News

छत्तीसगढ़ मे एक ऐसा गाँव भी है जहाँ हर घर मे पूरे रीति रिवाज के साथ हर वर्ष झण्डा फहराया जाता है

AM अबतक न्यूज़


 शिक्षक शशी कुमार  जी के कलम से

महिलाओं के हाथों इस वर्ष भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ झंडा फहराया गया
                    आज के आधुनिक युग में स्वतंत्रता दिवस केवल आफिस, स्कूल कॉलेजों तथा सोशल मीडिया तक ही सिमटकर रह गयी है और आज लोग शहीदों की कुर्बानियों तथा आजादी के महत्व को भूलते जा रहे हैं हम इस मुहिम के माध्यम से इसे पुनः जनजन तक पहुचाने का प्रयाश कर रहें हैं।


छत्तीसगढ़ का एकमात्र ऐसा गाँव है डोंगीपानी जहाँ प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है यहां के लोग किसी त्यौहार को जिस प्रकार से नहीं मनाते हैं उससे कहीं अधिक उत्साह तथा धूमधाम के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाते हैं। इस दिन प्रत्येक घरों के द्वार पर रंगोली तथा फूलों से सजा कर तथा कलश स्थापना कर भारत माता की पूजा की जाती है तथा पूरे रीति रिवाज के साथ झंडा फहराया जाता है तथा इसमें प्रमुख बात यह है कि झंडा महिलाओं के हाथों से फहरायी जाती है तथा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया जाता है। प्रत्येक वर्ष ढोल ताशे बजाकर मिठाईयां बांटकर तथा रैलियां निकालकर जश्न मनाया जाता है परंतु इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से  सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि इस वर्ष रैली नहीं निकाली जाएगी तथा सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन कर सभी केवल अपने घर के द्वार पर ही झंडा फहराएंगे। और गांव में शुरू हुई इस परंपरा को  निरंतर जारी रखेंगे।  आज इस पावन पर्व को सभी ग्राम वासियों ने मिलजुल कर पूरे उत्साह के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर मनाया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume