AM अबतक न्यूज़

कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- जहाँ शासन तरह तरह के ऑनलाइन युक्ति अपना कर बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों प्रेरित कर रहा है कि कहीं बच्चों में कोरोना का संक्रमण न हो। वेबेक्स वीडियो कांफ्रेंसिंग, मुहल्ला स्कूल, लाउडस्पीकर, बुलटू के बोल जैसे आनलाईन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है किंतु इन सबमें कारगर यह आफलाइन वाइस फोन कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम सबसे सर्वोत्तम है ।इसमें फोन से हम बच्चों से अपने घर मे ही रह कर बाते करते हुए आसानी से पढ़ाई करा सकते है । इसका एक बहुत बढ़िया फायदा यह भी हो सकता है कि यदि हम फोन को ब्लूटूथ स्पीकर को ब्लूटूथ से जोड़ दे तो 2-2, तीन-तीन बच्चों को समूह में बैठाकर पठन-पाठन कराया जा सकता । इस वाईस फोन कांफ्रेंसिंग अध्यापन की शूरूवात करते हुए विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भादा की प्रधानपाठिका श्रीमती मंजू राठौर अपने 4थी क्लास के बच्चों को कु.छाया, शेखर, कु. आरती महंत, कु. साक्षी यादव को आसानी से पढ़ा रही हैं जिसमें बच्चे रूचि लेकर पढ़ रहे हैं ।ऐसा प्रतीत होता है कि मानो हम अपने स्कूल में ही पठन पाठन कर रहे हैं । बच्चों को जब होमवर्क देना होता है तो फोन से ही बता दिया जाता है और बच्चे वाट्स एप से अपना होमवर्क भेज भी देते हैं। बच्चे फोन या मोबाइल से आसानी से बात कर लेते हैं और वाट्स अप भी बढ़िया चला लेते हैं। यह नवाचार प्राथमिक शाला बैगापाली के शिक्षक श्री नरेन्द्र प्रताप राठौर के द्वारा पहली बार अपनाया गया और आज की स्थिति में श्री नरेन्द्र प्रताप राठौर और श्रीमती मंजू राठौर अपने अपने स्कूल (क्रमशः प्रा.शा. बैगापाली व प्राथमिक शाला भादा) के बच्चों के बीच बड़े ही रुचि से इसी नवाचार के माध्यम से पठन-पाठन में संलग्न हैं।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद