Top News

परानुपारा स्कूल के शिक्षकों ने गांव के मुहल्लों में जाकर बच्चों को पढ़ाया

AM अबतक न्यूज


 कमलेश पालिया की खबर

 कनकी :- विकासखंड करतला के जनशिक्षा केंद्र कथरीमाल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला परानुपारा (कथरीमाल) के शिक्षकों ने गांव के मुहल्लों में जाकर बच्चों को पढ़ाया । इस दौरान सभी शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। विद्यालय के प्रधान पाठक मनीराम लहरे बच्चो का भविष्य संवारने में लगे है वहीं शिक्षिका श्रीमति रश्मिन खूंटे भी बच्चो को अध्यापन कराते हुए सुलेख, इमला एवं गृह कार्य करा रहे हैं। ग्राम सहयोग से अध्यापन कार्य कराते हुए शिक्षक मनीराम लहरे ने बताया कि बच्चो को रुचि पूर्ण शिक्षा देते हुए पुस्तक के पाठो को पढ़ाया जा रहा है एवं सभी बच्चों को पुस्तक वितरण किया जा चुका है। ग्रामीणों ने शिक्षकों के अध्यापन कार्य की सराहना की है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume