हम बनाएं बालको को श्रेष्ठ एल्यूमिनियम कंपनी: अभिजीतपति
बालकोनगर, 15 अगस्त। ‘‘ भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड(बालको) का इतिहास गौरवशाली है।
हम एकजुट होकर बालको कोदुनिया का श्रेष्ठ एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी बनाएं। आत्मनिर्भरभारत बनाने की दिशा में बालको का उत्कृष्ट योगदान सुनिश्चित करें। ’’ ये उद्गार बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्रीअभिजीत पति ने बालको के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजितस्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यक्त किए। श्री पति ने ध्वजारोहण किया।
श्री पति ने अपने उद्बोधन में बालको परिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवसकी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें देशके प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।
स्वतंत्रता दिवस हमें जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर देश की भलाई के लिए एकजुटहोने की प्रेरणा देता है। कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों में हमें पूर्णसौहार्द्र, पारस्परिक सद्भावना एवं अनुशासन के साथ चुनौतियों सेलड़ने की जरूरत है। हम अपना और अपने परिवारजनों के स्वास्थ्यका ध्यान रखें। उद्योग के संचालन के लिए उत्पादन लागत, दक्षता, उत्पादकता आदि महत्वपूर्ण है परंतु यह लक्ष्य स्वस्थ रहकर ही पाए जासकते हैं। शासन, जिला प्रशासन और बालको की ओर से कोविड-19 संबंधी समय-समय पर जो दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं उनका हमपालन करें। मास्क और पीपीई किट का अनिवार्य रूप से इस्तेमालकरें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। श्री पति ने इस बात पर प्रसन्नताजताई कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में बालको परिवार नेसोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चितकिया।
युवा कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए श्री पति ने कहा कि हमेंडटकर मेहनत करने की जरूरत है। आज बाजार के साथ ही उत्पादनलागत और उत्पादकता बड़ी चुनौतियां बन गई हैं। हमें बालको कोसतत प्रगति के मार्ग पर बनाए रखने और विश्वस्तरीय कंपनी बनाने कीदिशा में इन चुनौतियों को अवसरों में बदलने की जरूरत है। कंपनी कोबुलंदियों पर ले जाने के लिए हमें नैतिकता के उच्चस्तरीय मानदंडों कापालन करना होगा। हम स्वप्रेरित होकर नए विचारों के साथ अपनाकार्य करें। हम औद्योगिक श्रेष्ठता का ऐसा वातावरण तैयार करें जिससेकोरबा की पहचान पूरे देश में एल्यूमिनियम सिटी के रूप में स्थापितहो।
समारोह में अनेक बालको अधिकारी, कर्मचारी और ठेका कर्मचारीमौजूद थे। बालको के चीफ पीपल ऑफिसर श्री देवव्रत मिश्रा ने आभारजताया।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद