Top News

कथरीमाल में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

AM अबतक न्यूज़

  कमलेश पालिया की खबर



"मत करना विचलित मन अपना, देर अगर हो जाए ! ऐसा कुछ नहीं है जग में, जो तुमसे ना हो पाए !!
 ज्ञान अगर हो लक्ष्य का, अपने दृढ़ संकल्प का भान रहे ! 
निश्चित ही सफलता मिल जाएगी, अगर जो हम साथ रहे !!"


 कनकी :- इसी पंक्ति को चरितार्थ करते हुए विकासखंड करतला के संकुल कथरीमाल के शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के दिन  इतिहास का  दीपक प्रज्वलित करने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के समूह के बीच ऑनलाइन क्विज कंपीटीशन का आयोजन किया जिसमें सभी विद्यार्थियों औरशिक्षक समूह  ने सामूहिक रूप से प्रतिस्पर्धा में ऑनलाइन भाग लिया बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान विकसित करने  एवं ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगिता का लक्ष्य रखते हुए गूगल फॉर्म के माध्यम से  ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का एक अनोखा प्रयास किया गया है।  जिसके प्रश्नावली में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रश्नों का चयन किया गया था, जिसे बनाने के लिए शिक्षकों के समूह ने टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए गूगल के माध्यम से संकुल स्तर में नवाचार का शुभारंभ किया गया है । जिसमें विद्यार्थी व शिक्षक/शिक्षिका सहित कुल 70 लोगों ने संकुल स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें विद्यार्थी समूह से प्रथम शेखर ज्वाला हायर सेकेंडरी स्कूल कनकी, द्वितीय कुमारी याचना श्रीवास कन्या प्राथमिक शाला कनकी, तृतीय देवेश यादव प्राथमिक शाला भादा और शिक्षक समूह से प्रथम लव कुमार राठौर सहायक शिक्षक पंचायत, द्वितीय गंगोत्री राज व्याख्याता (एल बी )तृतीय भागवत श्रीवास सहायक शिक्षक पंचायत रहे। इससे विद्यार्थियों और पालकों सहित शिक्षकों एवं जन समुदाय के बीच काफी हर्ष व्याप्त है । जिसमें मुख्य भूमिका समूह में श्री नरेंद्र प्रताप राठौर, प्रवीण तिवारी, श्रीमती ममता पाण्डेय एवं पुष्पेंद्र प्रताप तँवर रहे । जिन्होंने संकुल समन्वयक श्री राजेंद्र  राजवाड़े के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया था जोकि बहुत सफल रहा।
शिक्षक समूह को विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पाण्डेय, सहायक शिक्षा विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री शीतल अग्रवाल एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री अजय तिवारी सभी की सराहना की और आगे ऐसा ही नवाचार और नवीन प्रयास करने के लिए और मार्गदर्शन प्रदान किया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume