Top News

सतनाम संदेश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

सतनाम संदेश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कोरबा,  राजा गुरु बालक दास की स्मृति में आयोजित हो रही सतनाम संदेश यात्रा 22 नवंबर को बिलासपुर से कोरबा पहुंची। यात्रा का यह चौथा चरण है जिसककोरबा आगमन पर भव्य स्वागत समस्त सतनामी समाज व कोरबा सतनामी कल्याण समिति के द्वारा किया गया।
समिति के अध्यक्ष व डीएसपीएम के मुख्य अभियंता एसके बंजारा ने बताया कि सतनाम संदेश यात्रा में मुख्य रूप से जगत गुरु रुद्र कुमार, केबिनेट मंत्री छग शासन का आगमन बिलासपुर में हुआ। महंत बाड़ा जरहाभाठा बिलासपुर में प्रात: 10 बजे जगत गुरु के आगमन व गुरु वंदना के साथ संदेश यात्रा प्रारंभ हुई। बिलासपुर जिले का भ्रमण करते हुए बलौदा होकर भिलाई, कोरबी, सरईसिंगार, डोंगरी, विशाल हरदी, किशोरा, पंतोरा, तरदा, भलपहरी, देवरमाल, उरगा होते हुए शहर में संदेश यात्रा में प्रवेश किया। ईमलीडुग्गू स्थित गौमाता चौक में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पुराना बस स्टैंड, में कोरबा सतनामी समिति के संरक्षक सदस्य रवि खूंटे के नेतृत्व में गुरुजी का भव्य स्वागत हुआ इस मौके पर जगदीश खूंटे भूपेंद्र टन्डन ओमिनो आदिले योगेंद्र आदिले वही महिला सदस्यों में चंद्रिका बंजारे सविता खुटे कविता खुटे सरिता सीमा कुर्रे सहित आदिले चौक के समस्त कि समाज के लोग उपस्थित रहे वही सुनालिया ज्वेलर्स नहर के पास, टीपी नगर, एसएसबी चौक, आईटीआई कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक, गुरुघासीादास चौक मुड़ापार में भी संदेश यात्रा का स्वागत हुआ। सतनाम प्रांगण टीपी नगर में गुरु का मंचीय कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सपरिवार उपस्थिति दर्ज कराई। इसके उपरांत अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा पंचवटी विश्राम गृह में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume