Top News

*बेहतर पुलिसिग कार्य के लिए आरक्षक शैलेंद्र सिंह तंवर बने पुलिस मैन ऑफ द वीक*

*बेहतर पुलिसिग कार्य के लिए आरक्षक शैलेंद्र सिंह तंवर बने पुलिस मैन ऑफ द वीक* 
पाली_ पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक मीणा जी द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों का  उत्साहवर्धन करने एवं मनोबल बढ़ाने हेतु पुलिस मैन ऑफ द वीक नामक पुरस्कार आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से थाना चौकी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का नाम प्रति सप्ताह थाना चौकी के नोटिस बोर्ड में फोटो सहित चस्पा किया जाएगा। एवं लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का नाम नगद इनाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय को भेजा जाएगा। पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि लगातार उत्कृष्ट कार्य करने पुलिसकर्मियों को यह सम्मान प्रति सप्ताह पुलिस अधीक्षक महोदय जी द्वारा स्वयं सम्मानित किया जाएगा।पुलिस थाना पाली में माह
 दिसंबर प्रथम सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने पर आरक्षक क्रमांक 654 शैलेंद्र सिंह तंवर को पुलिस मेन ऑफ द वीक चुना गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume