अपनी बहन को ट्रेक्टर बेचकर घोखाघडी करने वाली आरोपी को गिरफ्तार किया गया
अपनी बहन को ट्रेक्टर बेचकर घोखाघडी करने वाली आरोपी को गिरफ्तार किया गया
नाम पता आरोपी- रंजीत सिंह पिता स्व. अजायब सिंह उर्फ अयाब सिंह उम्र 43 वर्ष सा.
अमरैयापारा बाय पास रोड कोरबा थाना कोतवाली कोरबा जिला कोरबा (छ0ग0)
भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा, कीर्तन
राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खोमन लाल सिन्हा नगर पुलिस अधीक्षक
दरी के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े एवं हमराह स्टाफ, प्रधान
आरक्षक 285 नंदलाल टंडन, आरक्षक 890 चंद्रप्रकाश बिंझवार के तत्परता पूर्वक
आरोपी की पता तलाश में मत्वपूर्ण भूमिका रहा।
विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अवध किशोर यादव द्वारा मान,
न्यायालय में धारा 156(3)जा.फौ. के तहत् परिवाद प्रस्तुत किया किया था उक्त परिवाद के
आधार पर अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में आरोपी रंजीत सिंह द्वारा वर्ष 2013
में अपने स्वामित्व के पावर ट्रेक 439 ट्रेक्टर क्र. सीजी 12 यू 0727 इंजन नं. ई 3142133
चेचिस नं. बी 3128491 एवं ट्राली कमांक साजी 12 यू 0736 चेचिस नं. VAI36020102011 को
बिक्रय करने के लिये अपने मामा की बेटी बहन के पति प्रार्थी अवधकिशोर यादव निवासी
पुरानी बस्ती दरों को आरोपी रंजीत सिंह द्वारा रिस्तेदारी की विश्वास का झांसा में लेकर
फायदा उठाते हुए, जानते सगझते हुए प्रार्थी को उक्त ट्रेक्टर को 3,70,000 रूपये में बेच दिया
और बताया था कि पूर्व की 03 वर्षों की लोन का किस्त जमा हो चुका है केवल 24 किस्त
2,40,000 रूपये बचा है प्रार्थी ने झांसा में आकर रंजीत को 1,30,000 रूपये नगद दे दिया तथा
04 किस्त की 40,000 रूपये प्रार्थी ने पुनः आरोपी को जमा करने दिया जो आरोपी ने बैंक में
जमा नहीं किया। उसके पश्चात प्रार्थी के द्वारा ट्रेक्टर की 16 किस्त 1,64,000 रूपये बैंक में
जमा कर दिया। किन्तु आरोपी ने पूर्व की किस्त रकम जमा नहीं किया था जिस कारण से बैंक
ने ट्रेक्टर खिचकर ले गया। आरोपी ने अपने बहन जीजा से छलपूर्वक कुल 3,34,500/रू प्राप्त
कर लिया और धोखाधड़ी छल किया है। प्रकरण सदर में विवेचना एवं प्राप्त दस्तावेज के
आधार पर तथा आरोपी रंजीत सिह द्वार जुर्म घटित करना स्वीकार करने से आरोपी के विरूद्ध
अपराध धारा सदर सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद