Top News

बांकी मोगरा सोमवारी बाजार में लगाए गए एलईडी लाइट, किया गया शुभारंभ, और देखे पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़

कोरबा :– बांकी मोगरा वार्ड 66 अंतर्गत सोमवारी बाजार जिसको नदी इस पार का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है, आम नागरिक व बाजार में आने  वाले स्थानीय और बाहरी व्यापारीगण बहोत दिनों से लाइट का मांग कर रहे थे, स्थानीय समाज सेवको के माध्यम से बाजार में लाइट की कमी से हो रही असुविधा का अवगत एमआईसी के मेंबर अमरजीत सिंह को कराया, महापौर राजकिशोर जी को जानकारी देते  हुए इस बात से भी अवगत कराया की बहुत दिनो से यहां अंधेरा रहता है जिससे व्यापारीओ और जनताओं को परेशानिया होती है, जिसको ध्यान में रख महापौर ने लाइट की मांग पुरी करते हुए एलईडी लाइट लगवाया जिसका शुभारंभ कल दिनांक 02/08/21 सोमवार को किया गया।
शुभारंभ में मुख्य अतिथि रहे महापौर राज किशोर, सभपति श्याम सोनी, एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह, वार्ड 66 की पार्षद कमला बरेठ भी उपस्थित रही, साथ ही कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सनीश , अकेला ठाकुर, प्रदीप अग्रवाल, गीता गभेल, गणेश दास, परमानंद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, निगम कर्मचारी, स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दे महापौर जी का आभार व्यक्त किया ।
महापौर राजकिशोर ने अपने संबोधन में, बाजार में बिजली लगने का बधाई देते हुए कहा की और भी जो मांगपत्र मुझे मिले है उसको ध्यान में रखते हुए जरूर पूरा किया जायगा कह आश्वासन दिया है, और बताया कि शिक्षा से जुड़े मांग पर भी काम चल रही है, और एसईसीएल कॉलोनी से जुड़े समस्याओं को लेकर  राजस्व मंत्री श्री जय सिंघ अग्रवाल जी ने एसईसीएल के अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश भी दिया है।

बांकी मोगरा के सड़क के बारे में महापौर द्वारा बताया गया की, जीएम से कुछ ही दिन पहले हाल में ही मेरी बात हुई है जिसने बताया की टेंडर हो गया था पर पार्टी ने किसी कारणों से काम नही किया तो अब आने वाले समय में  फिर से टेंडर करके जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।








Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume