Top News

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकीमोंगरा इकाई के नेतृत्व में हाईस्कूल मोंगरा में किया गया वृक्षा रोपण

AM अबतक न्यूज़


कोरबा :– दिनांक 3 अगस्त 2021 को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकीमोंगरा इकाई के नेतृत्व में शा.उ.मा विघालय मोंगरा में वृक्षा रोपण का कार्यक्रम किया गया । जिसमें फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाया गया । वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बांकीमोंगरा के थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह. ने बताया की जीवन में पर्यावरण का महत्व में प्रमुख स्त्रोत वृक्षों को बताया जिसे हमें संरक्षित करना अति आवश्यक है । पिछले दो वर्ष में कोरोना जैसे बिमारी से बड़े से बड़े लोग , अधिकारी , कर्मचारी गरीब जैसे वर्ग के लोग इस बिमारी से मृत्यु हो चुके है । और इसका मुख्य कारण था. आक्सीजन की और कुछ लोगों को आक्सीजन नही मिलने के कारण अपनी जान गवाना पड़ा । हम सब को ज्यादा से ज्यादा प़ेड पौधे लगाना चाहिए , ताकी चारों तरफ हरियाली छाया रहे और आक्सीजन भी मिलता रहे । 


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांकीमोंगरा के थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह , शाला समिति के अध्यक्ष ध्रुव यादव , श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के जिला सचिव निशांत झा , श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह , सदस्य में विकास सोनी , फिरत पाटले , आशीष नाहक , राजकुमार साहु , विघालय के प्राचार्य एस.डिडोरे , शाला समिति के सदस्य जवाहर सिंह , दिलहरण बिंझवार , सहित विघालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं , छात्र-छात्राएं , विघालय के स्टाफ एवं गांव के बुजुर्ग शामिल हुए ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume