Top News

विशाल केलकर द्वारा खराब सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन पर, कांग्रेस के युवाओं और आमजनों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन को कराई बंद

AM अबतक न्यूज़


 कोरबा/बांकी मोंगरा :– विशाल केलकर अपने युवा समूह के साथ कोरबा जिले में खराब सड़क के लिए, प्रशासन और सरकार को लेकर किये गए अनोखे प्रदर्शन 'दस का मुर्गा खाओगे, ऐसा ही सड़क पाओगें' से रातों रात शुर्खियो में आने के बाद,  बांकी मोंगरा की भी खराब सड़क पर प्रदर्शन करने पहुंचे विशाल केलकर व उनके साथियों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन पर बांकी मोंगरा के कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों ने प्रदर्शन शुरू होते ही वहा पहुंच विरोध जताते हुए प्रदर्शन को बंद करो का नारा लगाते प्रदर्शन को बंद करा दिया ।

 इस सड़क के लिए पहले भी विभन्न संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा चुका है. जिसे लेकर क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर कि पहल पर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के द्वारा इस खराब सड़क के पुनर्निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है. जिसका निर्माण बारिश के बाद शुरू होना है. इस कार्य के लिए वर्क आर्डर भी जारी किया जा चुका है।

 बांकी मोंगरा से विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह,  अधिवक्ता संघ कटघोरा के सचिव अमित सिन्हा एवं  विकास सिंह ने बताया कि जिस सड़क को लेकर  विशाल केलकर विरोध प्रदर्शन करने आये है, उस सड़क के लिए बांकी मोंगरा के सर्वदली वरिष्ट जनप्रतिनिधियों, युवाओं, आमजन, व व्यापारीगण के द्वारा अनेकों बार आंदोलन किया जा चुका है और सड़क के पुनर्निर्माण के लिए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वीकृति भी दे दी है , उसके बाद उस सड़क के लिए विशाल केलकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी राजनीति की रोटी सेकने का काम कर रहें हैं. जो पूरी तरह गलत है. इस लिए इनका प्रदर्शन करना सही नहीं है , जिसको लेकर बांकीमोंगरा के आमजनों, व युवाओं में काफी नाराज़गी है, जिसका रोस्ट जताते हुए सभी एकजुट होकर इस प्रदर्शन का विरोध कर प्रदर्शन को बंद करवाया । 
     विरोध प्रदर्शन का विरोध करने आम जनता व युवा गण बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रदर्शन का विरोध करते हुए प्रदर्शन को बंद कराई ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume