Top News

*शिवसेना का अभनपुर में पेट्रोल,डीजल में वृद्धि को लेकर अनोखा विरोध बाइक को धक्का मारते पूरे नगर में घुमाया*



*शिवसेना का अभनपुर में पेट्रोल,डीजल में वृद्धि को लेकर अनोखा विरोध  बाइक को धक्का मारते पूरे नगर में घुमाया*
*अभनपुर*:-। प्रदेश में बढ़ते ईंधन के दामों के खिलाफ शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है इसी कड़ी में रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा में पेट्रोल और डीजल 100 रूपए प्रति लीटर के पहुंच गया है। शिवसेना ने अभनपुर के बस स्टेशन में प्रदर्शन किया। जय भवानी-जय शिवाजी के नारों से पूरा अभनपुर गूंज उठा पेट्रोल,डीजल, वा रसोई गैस के मूल्य वृद्धि को लेकर शिवसेना ने आज अभनपुर में अनोखा तरीका से विरोध प्रदर्शन किया बाइक को धक्का मारते  शिवसैनिको ने पूरे बस स्टेशन में घुमाया  शिवसेना ने बताया कि बढ़ते ईंधन की कीमतों ने आम जनता को परेशानियों में उलझा दिया है। लोग नौकरी में जाने से पहले, किसी जरुरी काम में जाने से पहले और भी बहुत से काम से घर से निकलने से पहले गहन चिंतन में नजर आ रहें हैं। लोगों को पहले कोरोना वायरस के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा था और अब पेट्रोल-डीजल के दामों के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। आम जनता हो, व्यापारी हो या नौकरी पेशा व्यक्ति हो हर किसी को बढ़ते ईंधन की कीमतों से परेशानी हो रही है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ने जनता को ठगने का काम किया है। महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आए और अब सत्ता के नशे में मदमस्त हो गए है। उन्हें आम जनता और उनकी परेशानियों से कोई लेना देना ही नहीं हैं। अभनपुर के बस स्टेशन के पास प्रदर्शन किया गया और बढ़ते ईंधन की कीमतों के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया गया है। अगर सरकार ईंधन की कीमतों को कम नहीं करती है तो आने वाले दिनों में शिवसेना का प्रदर्शन और तेज होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होगी प्रदर्शन में मुख्यरूप से जिसमें अभनपुर प्रभारी गिरिस सोनी,युवासेना संयुक्त प्रभारी प्रफुल्ल साहू ,कामगार सेना ज़िला प्रभारी संतोष मार्कण्डेय,सह प्रभारी बल्लु जांगडे,दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष संजय सोनकर ,पूनम पठारी,शिवसेना नेता रविकान्त तारक(सोनू दीवाना), शिवसेना नेता दिवाकर साहू, जीवेन बैस,अंजित तारक,सागर साहू ,टेमन तारक,छगन तारक,मोंटी साहू,मुकेश यादव एवं अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे l

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume