Top News

*समस्याओं को लेकर ऊर्जाधानी संगठन ने किया खदान के मिट्टी खनन कार्य को बंद*

*समस्याओं को लेकर ऊर्जाधानी संगठन ने किया खदान के मिट्टी खनन कार्य को बंद*
*गेवरा/दीपका:-*
आज एसईसीएल गेवरा परियोजना  को ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति गेवरा इकाई के संगठन के पदाधिकारी एवं प्रभावित ग्राम नराइबोध समस्त ग्रामीणों नौजवानों के साथ मिलकर लंबित रोजगार ,वैकल्पिक रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा  के समस्या को लेकर एसईसीएल गेवरा कोयला खदान के मिट्टी कार्य को पूर्ण बंद करा दिए ।

संगठन के कोषाध्यक्ष रुद्र दास महंत का कहना था कि लंबित रोजगार, वैकल्पिक रोजगार,बसाहट व मुआवजा को लेकर एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा रोजगार का प्रबंध किया जाएगा लेकिन काफी समय बीत जाने के उपरांत भी प्रभावित ग्रामों के भुविस्थापितों को लंबित रोजगार,वैकल्पिक रोजगार, मुआवजा, बसाहट एवं पुनर्वास  प्रबंधन के द्वारा नहीं कराया गया है इस संबंध को लेकर आज ऊर्जाधानी संगठन और क्षेत्र के प्रभावित भुविस्थापितों के साथ मिलकर एसईसीएल गेवरा के मिट्टी कार्य को पूर्ण बंद कराया गया और कहां गया जब तक लंबित रोजगार,वैकल्पिक रोजगार, बसाहट व मुआवजा का एसईसीएल प्रबंधन  व्यवस्था नहीं करते तब तक मिट्टी कार्य को बंद रखें ।

बंद के दौरान प्रमुख रूप से संतोष दास महंत जगदीश पटेल दादू पटेल बुधवार साय आधार साय बंशी पटेल हरनारायण जवाहर पटेल फिरतुराम जितेंद्र पटेल गणेश चौहान इंदल दास ओम महंत जय कौशिक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume