*पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर, थाना- कोतवाली, जिला कोरबा*
*मानिकपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*
*> आरोपी को 34 पाव (6.120 लीटर) देशी मदिरा परिवहन करते हुए किया गया गिरफ्तार*
*>आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*
*नाम आरोपी - दिनेश पटेल पिता गनपती पटेल उम्र 24 वर्ष सा.- भिलाई खुर्द क्रमांक-1 रेल्वे फाटक के पास थाना उरगा जिला-कोरबा (छ.ग.)*
विवरण- पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल* के द्वारा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
जिसके परिपालन में कोरबा जिला में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही
है। इसी क्रम में दिनांक 02.02.2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू व थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में मानिकपुर पुलिस को पैट्रोलिंग
के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दादरखुर्द स्थित देशी शराब दुकान से अधिक मात्रा में शराब लेकर प्लेटिना मोटर सायकल से अपने गांव भिलाई खुर्द की ओर जा रहा है, मानिकपुर पुलिस पैट्रोलिंग टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्लेटिना मोटर सायकल कमांक
सीजी-12 ए.आर.-6927 के चालक को रोककर नाम पूछने पर अपना नाम दिनेश पटेल बताया जिसके वाहन की तलाशी लेने पर *एक नीले सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले में कुल 34 नग सीलबंद शीशी में भरी देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एम०एल० वाली कुल 6.120 लीटर कीमती 2,720 रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक सीजी-12 ए0आर0-6927* को समक्ष
गवाहान के मौके से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जिससे *आरोपी दिनेश पटेल पिता गनपती पटेल उम्र-24 वर्ष सा.- भिलाई खुर्द क्रमांक-1 रेल्वे फाटक के पास थाना उरगा जिला-कोरबा*
का कृत्य *धारा 34(2) आबकारी अधिनियम* का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा, प्रआर ओमप्रकाश बैस,आर. आलोक टोप्पो, आर. जय प्रकाश यादव, आर. रतन राठौर आर. हेराम चौहान, आर. अशोक पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद