गेवरा बस्ती क्षेत्र से तेज प्रताप सिंह ने की दावेदारी,पार्षद बन क्षेत्र में करेंगे विकास कार्य
कोरबा - जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी में बीते लगभग 20 वर्षों से सक्रिय व कद्दावर नेता तेज प्रताप सिंह आगामी नगर पालिक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ओर से चुनाव लड़ने की मंशा जताई है। इसके लिए उन्होंने दावेदारी भी की है। क्षेत्र के वर्तमान पार्षद, क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व समाजसेवी अभिषेक आनंद सहित सभी मित्रो से उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। उनके इस मंशा से क्षेत्र वासियों में भी हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों की बड़ी लंबी फेरिस्त है जो उन्हें पार्षद बनकर क्षेत्र की सेवा करते हुए देखना चाहते हैं। तेज प्रताप सिंह बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद के गेवरा बस्ती अंतर्गत बरपाली वार्ड क्रमांक 1 सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र लगातार समाज के उत्थान की दिशा में कार्य किए जाते रहे हैं। समाजसेवा के साथ साथ क्षेत्र के सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में उनकी हमेशा भागीदारी रहती है। युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में तथा त्यौहारों में सामाजिक आयोजनों में उनका विशेष योगदान रहता है। तेज प्रताप सिंह का कहना है कि पार्षद बनकर वे क्षेत्र में दशकों से पसरी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं। सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। घर के बाजू में खदान होने के बावजूद सैकड़ों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है जिसके लिए भी ठोस रणनीति बनाते हुए उनके लिए खदान में स्थाई रोजगारी की व्यवस्था करेंगे। गली गली में पक्के सड़क बनाने,पानी निकासी हेतु नाली निर्माण इत्यादि क्षेत्र में कार्य कर वार्ड को सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। हैवी ब्लास्टिंग,धूल डस्ट से राहत दिलाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। युवाओं के लिए खेल मैदान के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन। किया जावेगा। विद्यालय आंगनबाड़ी सहित सभी सरकारी भवनों को हाईटेक बनाया जाएगा। उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने अपना स्वयं का मैनिफेस्टो तैयार किया है जिसके तहत क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किए जाएंगे। उन्हें कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण आस्था है। पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे जीतकर दिखाएंगे साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। तेज प्रताप सिंह के चुनाव लड़ने की खबर से उन्हें साथी शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। निश्चित रूप से तेज प्रताप जैसे कद्दावर व समाजसेवी नेता को पार्षद टिकट मिलता है तो वे जितने का दमखम भी रखते हैं। उनके इस फैसले से उनके साथी अभिषेक आनंद, पार्षद शहीद कुजूर ने उनका साथ देते हुए उन्हें पार्षद बनाने पुरजोर मेहनत करने की बात कही है।
0 टिप्पणियाँ
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद