Top News

अटल परिसर निर्माण कार्य का 25 दिसंबर को होगा लोकार्पण।

AM अबतक न्यूज़
बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के तत्वावधान में अधोसंरचना मद अंतर्गत निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण समारोह आगामी 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अटल परिसर, बांकी साइड स्कूल के पीछे, वार्ड क्रमांक 10, जिला कोरबा में किया जाएगा। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर, पार्षदगण तथा अन जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से इस गरिमामयी अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि अटल परिसर के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सार्वजनिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे नगर के विकास को नई गति।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume