AM अबतक न्यूज़
बाँकीमोंगरा।
संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर बाँकी मोंगरा में दो दिवसीय आयोजन 27 एवं 28 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर सतनाम समाज सहित नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 27 दिसंबर को भव्य झांकी का आयोजन किया गया है, जो घुरदेवा से प्रारंभ होकर चटाईनार, कटाईनार, गजरा, बाँकी मोंगरा कॉलोनी होते हुए मोंगरा स्थित जयत खम तक पहुंचेगी। इस झांकी में समाज के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
दूसरे दिन 28 दिसंबर को सुबह से पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन, गीत और समाज की परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री लखन लाल देवांगन, क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सतनाम समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की
बाँकी मोंगरा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती 27-28 दिसंबर को, भव्य झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद