Top News

बांकीमोंगरा में नशीले टेबलेट की खुलेआम बिक्री, प्रशासन मौन।

AM अबतक न्यूज़
क्षेत्र में नशे का कारोबार लगातार बेलगाम होता जा रहा है। गांजा और शराब के बाद अब नशीले टेबलेट की खुलेआम बिक्री ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। हैरानी की बात यह है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को यह भली-भांति पता है कि गांजा, शराब और नशीले टेबलेट कहां और कैसे आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार प्रशासन इस पूरे मामले में अब तक मौन बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बांकीमोंगरा क्षेत्र के कई इलाकों में नशीले टेबलेट बिना किसी डर के बेचे जा रहे हैं। युवा वर्ग ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे सामाजिक और पारिवारिक माहौल पर गंभीर असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नशे के इस अवैध कारोबार के कारण चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे नशा कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि गांजा, शराब और नशीले टेबलेट की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा क्षेत्र में नियमित निगरानी और अभियान चलाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume