AM अबतक न्यूज़
कटघोरा थाना क्षेत्र के केसरपुरा की घटना, पुरानी रंजिश की आशंकाकोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत केसरपुरा गांव में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षय गर्ग के रूप में हुई है, जो पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके थे और वर्तमान में ठेकेदारी कार्य कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्षय गर्ग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान कार से पहुंचे तीन अज्ञात आरोपियों ने टांगिया और चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद