AM अबतक न्यूज़
कोरबा।
बलगी में एक दिवसीय मड़ई मेला एवं राउत नाच महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 28 दिसंबर 2025, रविवार को किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह आयोजन समस्त यादव समाज बलगी कॉलोनी के तत्वावधान में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार मड़ई मेला एवं राउत नाच प्रतियोगिता में जिले भर से विभिन्न राउत नाच दल भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से होगा, जबकि प्रतिभागियों का पंजीयन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। आयोजन स्थल दुर्गा मंडप, दशहरा मैदान, बलगी कॉलोनी रहेगा।
राउत नाच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रथम पुरस्कार – ₹20,001,
द्वितीय पुरस्कार – ₹15,001,
तृतीय पुरस्कार – ₹10,001,
चतुर्थ पुरस्कार – ₹7,001,
साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री लखन लाल देवांगन रहेंगे। विशेष अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में आयोजन को गरिमामय रूप दिया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सांस्कृतिक परंपरा को सफल बनाने की अपील की है।
बलगी में एक दिवसीय मड़ई मेला व राउत नाच महोत्सव का भव्य आयोजन 28 दिसंबर को।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद