Top News

बराज मरम्मत कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव, नए पुल से होगा आवागमन।

AM अबतक न्यूज़
कोरबा। बराज के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत कटघोरा, जमनीपाली एवं दर्री की ओर से आने-जाने वाले सभी वाहनों को अब पुराने बराज पुल के स्थान पर नवनिर्मित पुल से होकर आवागमन करना होगा। इसी तरह कोरबा एवं रूमगरा की ओर से दर्री व जमनीपाली जाने वाले वाहनों को भवानी मंदिर के समीप स्थित नवनिर्मित पुल का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, ताकि बराज के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को बिना किसी बाधा के समय पर पूर्ण किया जा सके। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume