Top News

कोरबा : ठेकेदार अक्षय गर्ग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

AM अबतक न्यूज़
कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ठेकेदारी कार्य से जुड़े युवक अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अक्षय गर्ग 23 दिसंबर को अपने कार्य के सिलसिले में ग्राम कटोरी (नगोई कैंप) स्थित साइट पर गया हुआ था। सुबह लगभग 10 बजे वह अपने कैंप के पास कर्मचारियों से कार्य संबंधी चर्चा कर रहा था, तभी एक चारपहिया वाहन से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सिर के पीछे, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और कर्मचारी घायल अक्षय गर्ग को तत्काल कटघोरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा में मर्ग क्रमांक 162/25 एवं अपराध क्रमांक 425/25 धारा 103(1), 238(ए), 61(2)(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने 7 से 8 घंटे के भीतर एक विधि संघर्षरत बालक सहित अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक दिन पूर्व भी अक्षय गर्ग की हत्या का प्रयास कर चुके थे, लेकिन उस समय सफल नहीं हो पाए थे। पुलिस जांच में हत्या का कारण व्यवसायिक एवं राजनीतिक रंजिश सामने आया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया, चापड़, चारपहिया वाहन, घटना के समय पहने गए कपड़े, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, एसडीओपी विमल पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक पंकज ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी सहित निरीक्षक युवराज तिवारी, मृत्युंजय पाण्डेय, दुर्गेश वर्मा, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, चंद्रपाल खांडे, चंद्रधर राठौर, राम पाण्डेय, धनंजय नेटी एवं अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume