AM अबतक न्यूज़
कोरबा | देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंगलवार को बांकीमोंगरा के हृदय स्थल में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में अटल चौकों का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में बांकीमोंगरा में भी अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा, उपाध्यक्ष गायत्री कंवर, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित अतिथियों ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा थे। उनके विचार आज भी देश को दिशा दिखा रहे हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि अटल जी की प्रतिमा का स्थापित होना बांकीमोंगरा के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान अटल जी के ओजस्वी भाषणों और गीतों का स्मरण किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
बांकीमोंगरा में अटल जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, जनसैलाब उमड़ा।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद