AM अबतक न्यूज़
बांकीमोंगरा
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा जनहित में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पात्र परिवारों को गरीबी रेखा (बीपीएल) राशन कार्ड का वितरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के करकमलों से कार्ड पाकर हितग्राही परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
लंबे समय से राशन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर यह सुविधा प्रदान की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला हितग्राही और वृद्धजन उपस्थित रहे, जिन्होंने शासन की इस पहल के लिए नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा की गारंटी है। नगर पालिका द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों के आवेदन का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है।”
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पात्र व्यक्तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन सतत रूप से कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, नगर पालिका कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बांकीमोंगरा में पात्र परिवारों को मिला बीपीएल राशन कार्ड, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया वितरण।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद