Top News

बांकीमोगरा में एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव।

AM अबतक न्यूज़
कोरबा। थाना बांकीमोगरा क्षेत्र अंतर्गत बल्गी स्थित क्वार्टर क्रमांक MQ K-9 में रहने वाले एसईसीएल कर्मी ओम शिवम वैष्णव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो दिनों तक घर का दरवाजा नहीं खुलने और आसपास दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने 112 डायल और बांकीमोगरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बांकीमोगरा से एसआई नंदलाल टंडन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलकर जब पुलिस अंदर पहुंची तो ओम शिवम वैष्णव का शव घर के भीतर औंधे मुंह पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक बीते दो दिनों से घर में अकेला था। उसकी मां किसी निजी कार्य से रायपुर गई हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक को शराब पीने की लत थी, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को एसईसीएल अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की मां के वापस लौटने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बांकीमोगरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume