AM अबतक न्यूज़
कोरबा। शहर के पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इमारत के ऊपरी तल पर स्थित पद्मिनी ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने बगल में स्थित बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने जान जोखिम में डालकर अपनी दुकानों से सामान बाहर निकालने का प्रयास किया, हालांकि बड़ी मात्रा में कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी डीएसपीएम इकाई सहित नगर की विभिन्न दमकल इकाइयों की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिसे देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित व्यापारियों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया है।
आग पर काबू, बड़ा हादसा टला कोरबा: एसएस प्लाजा में भीषण आग, ज्वेलर्स व स्टील शोरूम को भारी नुकसान।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद