Top News

बांकीमोंगरा में भव्य शिव शक्ति महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन।

AM अबतक न्यूज़
कोरबा | धर्मनगरी बांकीमोंगरा के सोमवारी बाजार स्थित शिव शक्ति प्रांगण में आगामी 27 दिसंबर से 3 जनवरी 2026 तक भव्य श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शिव महापुराण कथा, प्रवचन, राष्ट्रभक्ति गीत, भजन-कीर्तन एवं हिंदुत्व जागरण जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान सर्वजन कल्याण, राष्ट्रहित, शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्मा एवं विद्वान कथावाचक शामिल होंगे। कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा 27 दिसंबर – कलश शोभायात्रा 28 दिसंबर – वेदी स्थापना एवं मंडप प्रवेश 29 दिसंबर – अग्नि मंथन एवं हवन 30 दिसंबर – देवताओं का पूजन 31 दिसंबर – शंकर जी की बारात 1 जनवरी – पूर्णाहुति 2 जनवरी – पूर्णाहुति व धार्मिक अनुष्ठान 3 जनवरी – भंडारा एवं समापन कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जबकि रात्रि 8 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन रहेगा। इस पावन अवसर पर यज्ञाचार्य हनुमान जी महाराज (बनारस) तथा प्रवचनकर्ता श्री भगवान दास (वृंदावन) के सान्निध्य में धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से परिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। — विनीत : समस्त ग्रामवासी, बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume