Top News

कटाईनार में कुत्ते का आतंक, ग्रामीणों में दहशत।

AM अबतक न्यूज़
कटाईनार — गांव कटाईनार में इन दिनों आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीते कुछ दिनों में कुत्ते द्वारा कई लोगों पर अचानक हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त कुत्ता दिन के समय गलियों और खेतों के आसपास घूमता रहता है और राह चलते लोगों पर झपट्टा मार देता है। अब तक दो बच्चे ओर चार गाय को काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कुत्ते को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। वहीं, गांव के जनप्रतिनिधियों ने भी पशु चिकित्सा विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद में ग्रामीणों ने सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume