AM अबतक न्यूज़
बांकीमोंगरा स्थित ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृ सम्मेलन के अंतर्गत ‘सप्तशक्ति संगम’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नारी शक्ति का प्रेरक संगम देखने को मिला, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भाजपा कोरबा मंजू सिंह ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती, प्रणव एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ अधिकारों और अंतर्निहित शक्ति के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि “नारी समाज की धुरी है। जब एक महिला शिक्षित और सशक्त होती है, तब पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है।” उन्होंने विद्यालय द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
‘सप्तशक्ति संगम’ में बांकीमोंगरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों व सहभागी महिलाओं का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नारी सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ आयोजन का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सात स्वरूपों को समर्पित रहा, जो शिक्षा और संस्कारों के समन्वय को सशक्त रूप में प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर विधिक सलाहकार कोरबा श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, शासकीय नर्स सिम्स बिलासपुर श्रीमती गंगा पटेल, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती रामकुमारी कश्यप सहित शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ एवं सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ का भव्य आयोजन, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश।
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।





एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद