Top News

बांकीमोंगरा में आज भव्य शिव बारात का आयोजन।

बांकीमोंगरा। नगर में आज भव्य शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन शिव बारात आज शाम 3 बजे भूतेश्वरनाथ नाथ मंदिर स्थित शिव शक्ति प्रांगण से निकाली जाएगी। बारात नगर भ्रमण करते गुज़रेगी, जहां भक्तों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। आयोजन के अनुसार, बारातियों का भव्य स्वागत बांकी मेन चौक स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर के पास किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह समारोह बजरंग बली के प्रांगण में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। आयोजक समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। AM अबतक न्यूज़

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume